फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda tops in finding TB patient

टीबी रोगी खोजने में बांदा अव्वल

Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Banda tops in finding TB patient
बांदा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चित्रकूटधाम मंडल में खोजे गए रोगियों में बांदा अव्वल रहा। यहां 2470 लोगों की जांच में 36 टीबी रोगी मिले। चित्रकूट दूसरे, महोबा तीसरे और हमीरपुर चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

टीबी रोगी खोज का विशेष अभियान 24 मार्च से 13 अप्रैल तक चला। गांवों में इसकी जांच का जिम्मा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को दिया गया था। चित्रकूटधाम मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. नरेश सिंह तोमर ने बताया कि बांदा में 36 टीबी मरीज पाए गए। चित्रकूट जनपद में 30 टीबी मरीज पाए गए। महोबा में आठ टीबी मरीज मिले। हमीरपुर में 20 मरीज पाए गए। अपर निदेशक ने कहा कि आयुष्मान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से जोड़ा गया है। इनमें तैनात सीएचओ में गांवों में कैंप लगाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग व जांच में 94 टीबी मरीज चिह्नित किए हैं। इनका इलाज शुरू किया गया है। टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed