फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The number of patients of diphtheria increased to six

बांदा : डिप्थीरिया के मरीजों की संख्या हुई छह

Thu, 15 Sep 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Banda: The number of patients of diphtheria increased to six
15बीएनडीपी 12-जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में डिप्थीरिया (तेज बुखार और गले में खराश) संक्रमण के दो और नए मरीज मिले हैं। इनमें डिप्थीरिया के लक्षण पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में कपिल (10) पुत्र मेवालाल निवासी पचोखर गांव और जिला अस्पताल में मनप्रीत (5) पुत्र जगदीश यादव निवासी त्रिवेणी को भर्ती कराया गया है। कपिल की हालत गंभीर है। संक्रमण हृदय तक पहुंच गया है। जिले में डिप्थीरिया मरीजों की संख्या जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मिलाकर छह हो गई है।
विज्ञापन

इन दिनों डिप्थीरिया संक्रमण का प्रकोप चल रहा है। हालांकि प्रतिदिन बुखार और वायरल के आ रहे 100 से 150 मरीजों में किसी एक में यह लक्षण पाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. ईशान को दिखाने गुरुवार को मनप्रीत नाम का बालक आया था। उसमें डिप्थीरिया के लक्षण होने पर डॉक्टर ने उसे बाल रोग विभाग रेफर किया।
विज्ञापन

उसकी जांच के बाद डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया गया है। उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में पचोखर के कपिल का संक्रमण काफी फैल गया था। उसे 12 सितंबर को भर्ती कराया गया था। यहां की बाल रोग विभाग की डॉक्टर डॉ. अनीता अग्रहरि ने बताया संक्रमण हृदय तक पहुंच गया है। ब्लड प्रेशर भी बढ़ा है। इसे कंट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बुखार, वायरल, पीलिया आदि के 25 बच्चे भर्ती हैं। इसी तरह जिला अस्पताल में भी 25 बच्चे भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। ओपीडी में 100 से 150 मरीज प्रतिदिन बच्चे बुखार, उल्टी दस्त, वायरल से पीड़ित होकर आ रहे हैं।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता अग्रहरि ने बताया कि रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में ज्यादातर रेफर मरीज आते हैं। इनकी हालत गंभीर होती है। डिप्थीरिया से संबंधित यहां छह मरीज आ चुके हैं। सभी रेफर हैं। वर्तमान में एक मरीज कपिल भर्ती है। संक्रमण हृदय तक पहुंच गया है। इसे कंट्रोल किया जा रहा है। शुरू में अगर मरीज सीधे यहां आ जाए तो काफी हद तक उन्हें ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed