फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's nutrition campaign can become a model

बांदा का सुपोषण अभियान बन सकता है मॉडल

Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Banda's nutrition campaign can become a model
बांदा। जिले में चलाया जा रहा सुपोषण कार्यक्रम देश के लिए मॉडल बन सकता है। यहां चलाया गया नया इनोवेशन नायाब है। इसका उल्लेख करते हुए पोषण अभियान, नई दिल्ली ने बांदा मॉडल सुपोषण कार्यक्रम को अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2019-20 में शामिल किया है। कहा है कि उत्तर प्रदेश में बांदा पहला ऐसा जनपद है जहां इनोवेशन के जरिए कुपोषित व सैम बच्चों का समुदाय आधारित प्रबंधन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिलाधिकारी हीरा लाल की पहल पर जनपद में कुपोषण को लेकर विशेष जागरुकता अभियान की शुरूआत हुई। सर्वे के मुताबिक यहां 45 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं।
विज्ञापन

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार बांदा में लगभग हर दो में एक बच्चा कुपोषण का शिकार है। यानी पांच वर्ष तक के बच्चों की आधी आबादी कुपोषित थी। कुपोषण की तीन अवस्थाएं बताई गई हैं। इनमें सामान्य बच्चों की तुलना में सैम बच्चों की जान का खतरा 9 गुना ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में नरैनी ब्लाक में कुपोषित बच्चों को लेकर 41 परियोजना की शुरूआत की गई थी। वहां इससे 38 फीसदी कुपोषित बच्चों में सुधार पाया गया। अभियान में 1,27,903 बच्चों का वजन किया गया। 1,16,176 बच्चों की जांच के लिए लंबाई और ऊंचाई नापी गई।

सैम बच्चों की संख्या 5.7 प्रतिशत पाई गई। कुपोषित बच्चों की माताओं से उनके बच्चों के लिए पौष्टिकता युक्त खाना बनवाकर उन्हें खिलाया जा रहा है। ताकि माताओं के व्यवहार में परिवर्तन आ सके। उन्हें यह पता चले कि बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed