बांदा। सेवा और समर्पण अभियान में जीविताशा फाउंडेशन ने ऑनलाइन चित्र बनाओ-वर्णन करो प्रतियोगिता का आयोजन किया।
फाउंडेशन सचिव कार्तिक जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय प्रदूषण का प्रकोप एवं स्वच्छ भारत, बाल श्रम, आत्मनिर्भर भारत, नशे की दुष्प्रवृत्ति, कल का भारत या 21वीं सदी का भारत था। प्रतियोगिता में देश की अनेक प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया और अपना हुनर दिखाया।
इसमें बच्चों ने सुंदर चित्रण किया और विचारों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें लोकेश डांगी (बैरसिया) प्रथम, अनुजा जैन (इटारसी) द्वितीय व कृष्ण गोपाल राजपूत (खुरई) तीसरे स्थान पर रहे। बांदा की निधि सोनी 4वें स्थान पर रहीं। शौर्य जैन (जबलपुर) 5वें स्थान पर रहे।