फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Retired Babu dies after being hit by train engine

ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त बाबू की मौत

Wed, 02 Nov 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Banda: Retired Babu dies after being hit by train engine
बांदा। जिला कोषागार में पेंशन के लिए अपने को जीवित होने का प्रमाण पत्र देने आए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त बाबू की ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

70 वर्षीय संतराम सोनी क्योटरा रेलवे क्रासिंग में इंजन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा दिया गया है।
शहर कोतवाली के छोटीबाजार जैन धर्मशाला निवासी संतराम सोनी (70) बुधवार को कोषागार आए थे।
यहां पर उन्होंने अपना जीवित प्रमाण-पत्र जमा किया। इसके बाद शाम को पैदल घर जा रहे थे। रेलवे क्रासिंग क्योटरा मोहल्ले में फाटक पार करते समय ट्रैक पर सटिंग कर रहे इंजन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल गए।
विज्ञापन

मृतक के छोटे पुत्र मोहित कुमार सोनी ने बताया कि वह सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ में अध्यापक हैं। राहगीरों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और ई रिक्शा से पिता को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed