{"_id":"6362b52ccee9445cb1369e45","slug":"banda-people-getting-stuck-in-jam-everyday-due-to-encroachment-banda-news-knp7262108142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के कारण रोज जाम में फंस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के कारण रोज जाम में फंस रहे लोग
विज्ञापन
फोटो-02 बीएनडीपी-08
- फोटो : BANDA
नरैनी। कस्बे की आबादी करीब 40,000 है। तहसील मुख्यालय भी है। ऐसे में आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में आते हैं, लेकिन तहसील परिसर, ब्लॉक मुख्यालय समेत अन्य किसी भी प्रमुख स्थान पर वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते अतर्रा मार्ग पर रोजाना जाम लगता है।
मंगलवार देर शाम अतर्रा रोड पर जाम लग गया। साप्ताहिक बाजार में दुकानदार रोड के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानें लगा लेते हैं। इसके चलते हर मंगलवार को यही स्थिति रहती है। बता दें कि कस्बे की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि ज्यादातर आबादी अतर्रा मुख्य मार्ग से होते हुए पुरानी बस्ती की तरफ है।
इस मार्ग पर कोतवाली, ब्लॉक, इंटर कॉलेज, तहसील मुख्यालय और बैंक आदि के कार्यालय हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। कस्बावासियों ने तहसील के अफसरों से फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। संवाद