{"_id":"63a0aa5ddaac515edc7e824e","slug":"banda-only-30-out-of-2986-weapons-deposited-in-the-city-banda-news-knp7343664189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शहर में 2986 शस्त्रों में सिर्फ 30 ही जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शहर में 2986 शस्त्रों में सिर्फ 30 ही जमा
विज्ञापन
फोटो 19 बीएनडीपी 21- कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय संबंधी बैठक में निर्देश देतीं डीएम दीपा रंजन
- फोटो : BANDA
बांदा। नगर निकाय निर्वाचन की तैयारी को लेकर डीएम दीपा रंजन ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में नोटिस देकर शस्त्र जमा कराएं।
बताया गया कि कोतवाली नगर में 2986 शस्त्रों के सापेक्ष अब तक 30 शस्त्र जमा कराए गए हैं। नगर पंचायत मटौंध में 75 के सापेक्ष के आठ, नगर पंचायत तिंदवारी में 80 के सापेक्ष 50, नगर पंचायत नरैनी में 88 के सापेक्ष 28, नगर पालिका परिषद अतर्रा में 300 के सापेक्ष 28, नगर पंचायत बबेरू में 264 के सापेक्ष आठ, नगर पंचायत बिसंडा/ओरन में 116 के सापेक्ष 35 शस्त्रों को जमा कराया गया है।
डीएम ने कहा कि यदि कोई शस्त्र लाइसेंसधारक सीमा विस्तार से बाहर शस्त्र लेकर जाता है तो ऐसे शस्त्रधारकों का शस्त्र निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत सभी एसडीएम और सीओ आपस में समन्वय स्थापित कर चुनाव को सकुशल सपंन्न कराएं। बैठक में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर जगत सांई, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीएम दीपा रंजन को थाना और कोतवाली में 107/16 सीआरपीसी के अंतर्गत स्थिति काफी खराब मिली। इसमें सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान भूमि विवाद संबंधी मामले आते हैं तो दोनों पक्षों को पाबंद किया जाए। लड़ाई-झगड़ा करने वालों को पाबंद किया जाए। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर की कार्रवाई और जिला बदर की रिपोर्ट ली जाए।
डीएम दीपा रंजन ने कहा कि सामान्य श्रेणी, संवेदनशील, अति संवेदनशील के बूथों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। यदि किसी केंद्र पर बाउंड्री वाल, बिजली, पानी की समस्या है तो संबंधित ईओ को अवगत कराया जाए।