फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news

स्वामी के रास्तों पर चलकर होगा देश का नवनिर्माण

Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
banda news
banda news - फोटो : BANDA
बांदा/बबेरू। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कई संगठनों ने अलग-अलग आयोजन किए। स्वामी के चित्रों और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। नटराज संगीत महाविद्यालय में प्रबंधक धनंजय सिंह इत्यादि ने चित्र पर फूल चढ़ाए और उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियां व्यक्त कीं। कहा गया कि स्वामी के बताए रास्तों पर चलकर देश का नवनिर्माण हो सकता है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) शहर अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी नन्ना के नेतृत्व में जेएन कॉलेज में स्थित स्वामी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी के बताए रास्तों पर चलकर देश का नवनिर्माण हो सकता है। इसका संकल्प भी लिया गया। जिला महासचिव तौफीक अहमद सहित महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष सलमान खां, शहर अध्यक्ष अनुज चंदेल, गौरव पांडेय, प्रभाकर सिंह, सौरभ सिंह, कुलदीप सिंह, विनय यादव, आशीष कुमार, मीनाक्षी मिश्रा, शुभांका मिश्रा, रश्मि इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बबेरू में युवा दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रताप शाखा सरस्वती शिशु मंदिर में योगासन, प्राणायाम, व्यायाम व सामूहिक नमस्कार के कार्यक्रम किए। जिला कार्यवाह संजय ने बताया कि सन 2012-13 में संघ ने स्वामी विवेकानंद समारोह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे भारत जागो दौड़, दंपति सम्मेलन, सेमिनार कार्यक्रम आहूत किए गए। बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अनूप, नगर कार्यवाह नरेंद्र, महेंद्र मिश्र, अशोक, जय प्रकाश, नगर प्रचारक धीरेंद्र, अशोक सिंह गौतम आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतर्रा में ब्रम्ह विज्ञान इंटर कालेज प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, संत विवेकानंद विद्या मंदिर प्रबंधक अनिल मिश्रा, पैरा मेडिकल कालेज प्रबंधक रमाकांत द्विवेदी, सरस्वती इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अर्चना वर्मा, बचपन प्ले स्कूल प्रबंधक राकेश गुप्ता, पीजी कालेज प्राचार्य डॉ.आरके दुबे, आयुर्वेदिक कालेज प्राचार्य डॉ.सीके राजपूत आदि ने अपने संस्थानों में विवेकानंद के चित्र पर फूल चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed