फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Mukhtar Ansari will contest election from jail, sons who came to meet gave information

बांदा: चुनाव लड़ेगा जेल में बंद मुख्तार अंसारी, मुलाकात करने आए बेटों ने दी जानकारी

Thu, 09 Dec 2021 06:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Dec 2021 06:13 PM IST
सार

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से गुरुवार को जेल में बेटे उमर अंसारी और छोटे बेटे ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों ने बताया कि मुख्तार जेल से ही चुनाव लड़ेगा। कुछ दिन पहले मिलने आए बेटे ने जेल में मुख्तार की जान को खतरा बताया था।

विज्ञापन
Banda: Mukhtar Ansari will contest election from jail, sons who came to meet gave information
मुख्तार अंसारी का बेटा उमर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वह किस दल से लड़ेगा यह अभी तय नहीं है। गुरुवार को मुख्तार से मिलने आए उसके बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने जेल के बाहर मीडिया से ये बातें साझा की। 
विज्ञापन


अब्बास ने कहाकि पिता की रिहाई के भले ही अभी कोई आसार नहीं हैं। पर वे अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में हैं। प्रदेश सरकार के कारनामों की कॉपी जांचने का समय आ गया है। इनका फेल होना तय है।
विज्ञापन


उत्पीड़न का जल्द अंत होने वाला है। वर्ष 2022 में भाजपा सत्ता से बेदखल होगी। किसी दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहाकि यह समय बताएगा। उन्हें संविधान, लोकतंत्र व देश की अदालतों पर भरोसा है। करीब तीन घंटे चली मुलाकात के दौरान बेटों ने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने बताया था मुख्तार की जान को खतरा
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से कुछ दिन पहले जेल में बेटे उमर अंसारी व बड़े भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने मुलाकात की थी। जेल से बाहर आने के बाद बड़े भाई ने कहा कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा बरकरार है। उन्हें ऊपर वाला बचाए हुए है।

सपा नेता सिबगतुल्लाह ने कहा कि वह मुख्तार की सेहत और सुरक्षा संबंधी जानकारियां लेने आए थे। कहा कि मुख्तार को मारने के प्रयास तो बहुत किए जा रहे हैं। जब तक ऊपर वाला बचाए है तो कोई कुछ नहीं कर सकता। कहा कि भाजपा सरकार का समय पूरा हो गया है। सत्ता परिवर्तन जरूर होगा।


एक प्रश्न के जवाब में कहा कि समय के साथ वह चल रहे हैं। उन्होंने बेटे सहित सपा की सदस्यता ली है। वह कौमी एकता पार्टी से विधायक रह चुके हैं। बताया कि मुख्तार की सेहत पहले से बेहतर है। उधर, प्रभारी कारागार अधीक्षक पीके तिवारी ने बताया जेल मैनुअल के अनुसार ही मुलाकात कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed