{"_id":"637a6ab5429ee86a8901de7f","slug":"banda-mason-died-due-to-truck-collision-banda-news-knp729356068","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 20 Nov 2022 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में पैदल जा रहे राजमिस्त्री को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी रवि (19) रविवार को सुबह शौच के लिए पुरवा से कनवारा बाईपास की ओर पैदल जा रहा था। पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
पिता रामआसरे ने बताया कि रवि राजमिस्त्री का काम करता था। वह अविवाहित और तीन भाइयों में बड़ा था। घर का कमाऊ सदस्य था। कृषि विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा ने बताया कि चालक ट्रक समेत भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन