{"_id":"63c2f6a7aa988d049255c63f","slug":"banda-married-woman-s-dead-body-found-hanging-banda-news-knp7388538138-2023-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, भाई बोला- बहन को सास करती थी प्रताड़ित, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, भाई बोला- बहन को सास करती थी प्रताड़ित, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 15 Jan 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:57 PM IST
सार
मटौंध थाना क्षेत्र के कंधीपुरवा गांव में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बांदा जिले में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शनिवार की पति ने देखा कि वह फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मटौंध थाना क्षेत्र के कंधी पुरवा गांव निवासी रीता अनुरागी (23) पत्नी धनीराम अनुरागी का शव शनिवार की सुबह कमरे के अंदर बांस की बल्ली के सहारे फंदे से लटकी मिली। काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकली, तो पति ने देखा तो उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
पति ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। उधर, मृतका के भाई हरगोविंद निवासी बारीगढ़ ने बताया कि रीता की शादी पिछले वर्ष की थी। उसके एक बच्ची भी है। आरोप लगाया कि कामकाज को लेकर अक्सर सास बहन को प्रताड़ित करती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी से परेशान होकर बहन ने खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवारीजनों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
