फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Mahatma Gandhi's non-violence is the global need today

बांदा : महात्मा गांधी की अहिंसा की आज वैश्विक जरूरत

Mon, 19 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Banda: Mahatma Gandhi's non-violence is the global need today
राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते भोपाल के डा.अरुणाभ सौरभ। - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में %आजादी के संघर्ष का सामाजिक और साहित्यिक परिप्रेक्ष्य% विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। भोपाल की डॉ. नेहल शाह ने रूस और यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की आज वैश्विक जरूरत है। गांधीवादी मूल्यों से एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। आयोजन हिंदी विभाग द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन विभिन्न विषयों के 92 लेखों वाले जनरल के विमोचन के साथ गोष्ठी की शुरुआत हुई। 364 पृष्ठीय प्रकाशित इस रिसर्च जनरल में केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों के प्राध्यापकों और शोधार्थियों के शोध छपे हैं।
विज्ञापन

एनसीईआरटी भोपाल से आए डॉ. अरुणाभ सौरभ ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्थापित किए गए मूल्य भारत के नव निर्माण की प्रेरणा हैं। लखनऊ के डॉ. राघवेंद्र मिश्र ने सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में प्रो.पुनीत बिसारिया ने राष्ट्रीय आंदोलन में बुंदेलखंड की संघर्ष गाथा का जिक्र किया। संगोष्ठी की तैयारियों और प्रस्तुतियों को सराहा। ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रो.ललित सिंह ने कहा कि बांदा जैसे छोटे शहर में इतनी व्यवस्थित संगोष्ठी का आयोजन इस महाविद्यालय की उपलब्धि है।

संयोजक डॉ.शशिभूषण मिश्र और सचिव डॉ.अंकिता तिवारी ने आभार जताया। महाविद्यालय प्राचार्य डा.दीपाली गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। संचालन हिंदी विभाग सहायक प्रोफेसर डॉ.अंकिता तिवारी ने किया। सेमिनार में दिल्ली, सागर, ग्वालियर, रीवा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, चित्रकूट, सतना, भोपाल, जबलपुर, हमीरपुर, महोबा आदि जनपदों से प्राध्यापक और शोधार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed