{"_id":"63a0a7b62ead012679709322","slug":"banda-keep-an-eye-on-the-target-not-on-the-mobile-screen-asp-banda-news-knp7343670171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : मोबाइल की स्क्रीन पर नहीं, लक्ष्य पर रखें नजर- एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : मोबाइल की स्क्रीन पर नहीं, लक्ष्य पर रखें नजर- एएसपी
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र।
- फोटो : BANDA
बांदा। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी होने तक छात्र-छात्राओं की नजर मोबाइल की स्क्रीन पर नहीं, बल्कि निर्धारित लक्ष्य पर होनी चाहिए। ऐसा करने से जो भी बनने या करने का आपने ठान लिया है, उसमें कभी भी असफल नहीं होंगे। नया सीखने का जज्बा कामयाबी का रास्ता खोलता है। यह गुरुमंत्र आदर्श बजरंग इंटर कालेज में आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने छात्र-छात्राओं को दिए।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किशोरावस्था की उम्र बेहद नाजुक होती है। यही उम्र ऐसी है, जिसमें आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य तय करते हैं या गलत आदतों को अपनाने की। बिना मेहनत कुछ हासिल नहीं होता। पढ़ाई भी बिना प्लान के नहीं होती। लक्ष्य तय होगा तो मेहनत के साथ पढ़ेंगे।
एक बात जरूर है कि आज के किशोर और युवा बिना मोबाइल नहीं रहते, लेकिन इंटर तक मोबाइल को दूर कर दीजिए और लक्ष्य पर नजर रखें। किताबें जरूर पढ़ें। किताबों का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने बगैर हेलमेट वाहन न चलाने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन
सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने कहा कि हर काम में मेहनत जरूरी है। लगन के साथ पढ़ाई की जाए तो मंजिल जरूर मिलेगी। मोबाइल का इस्तेमाल तब तक न करें जब तक जरूरी न हो। सोशल मीडिया आज के दौर में अच्छा है तो खतरनाक भी। जरा सी चूक से आप गलत लोगों के चंगुल में फंस सकते हैं। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने सभी का आभार जताया। मंगल प्रसाद सहित शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
सवाल : इंडियन आर्मी में जाना चाहता हूं। क्या और कैसी तैयारी करें कि इंडियन आर्मी में नियुक्ति मिल सके? - पंकज कुमार (कक्षा-9)
एएसपी : इंडियन आर्मी देश की सबसे बड़ी सेवा है। कई घंटों की मेहनत से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पढ़ाई के साथ फिटनेस पर भी ध्यान दें।
सवाल : रेलवे की नौकरी पसंद है। इसमें जाने के लिए क्या करें? - गोविंद सिंह (कक्षा-11)
एएसपी : सरकारी रिजल्ट के नाम से एक वेबसाइट है। इसमें सभी नौकरी से संबंधित जानकारी है। इस वेबसाइट की मदद लेकर तैयारी करें।
सवाल : आईएएस और आईपीएस बनने के लिए क्या करें? कैसे तैयारी करें?- तिलकराज ठाकुरिया (कक्षा-12)
एएसपी : किताबें पढ़ते रहें। मोबाइल से ज्यादा ज्ञान किताब पढ़ने से मिलेगा। सामान्य ज्ञान की तैयारी अच्छे ढंग से करें।
सवाल : मेरी रुचि गणित विषय में है। इस विषय से कौन सी नौकरी मिल सकती है? - वीरू प्रसाद (कक्षा-11)
एएसपी : जिस विषय में रुचि है, उसकी अच्छी तरह से तैयारी करें। पूरी लगन और मेहनत से की गई तैयारी बेकार नहीं जाती। गणित से इंजीनियरिंग का रास्ता खुलता है।