{"_id":"61327d618ebc3eca8223a16f","slug":"banda-jail-temporary-sweeper-kidnapped-wife-informed-sp-police-are-trying-to-find","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: जेल के अस्थायी सफाई कर्मचारी का अपहरण, पत्नी ने एसपी को दी सूचना, पुलिस ढूंढने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: जेल के अस्थायी सफाई कर्मचारी का अपहरण, पत्नी ने एसपी को दी सूचना, पुलिस ढूंढने में जुटी
Sat, 04 Sep 2021 08:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जेल में कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारी को शुक्रवार की सुबह असलहों के बल पर अज्ञात लोग उठा ले गए। पत्नी ने एसपी को दी सूचना में अपहरण की आशंका जताई है। बताया कि सभी चार पहिया वाहन में आए थे। एसपी के आदेश पर पुलिस अपहृत की खोजबीन में जुट गई है।
हालांकि कई घंटे बीत जाने के बाद सुराग नहीं लग सका। शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका निवासी मिंता ने एसपी को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे चार पहिया वाहन में सवार छह हथियारबंद लोग उसके घर आए। पति अनिल से बोले कि तुम्हें एसपी व जेलर साहब ने बुलाया है और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगे।
उसने और देवरों ने विरोध किया तो जान से मार देने की धमकी देकर गाड़ी से दूर कर दिया और फरार हो गए। महिला ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई है। बताया कि उनके पति जेल में अस्थायी सफाई कर्मचारी हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अपहृत की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है। उधर, कारागार अधीक्षक अरुण कुमार ने जेल के किसी भी कर्मचारी के अपहरण से इनकार किया है। उनका कहना है कि जेल में काम के लिए बाहरी मजदूर बुलाए जाते हैं। काम खत्म होने के बाद जेल का उनसे कोई वास्ता नहीं होता।