फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   road accident in banda, three people injured

Banda Accident: बोलेरो से बचने के प्रयास में कार दूसरी गाड़ी से भिड़ी, तीन घायल

Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
road accident in banda, three people injured
खुरहंड गांव के पास खंती पर पलटी पड़ी कार - फोटो : BANDA

बांदा जिले के अतर्रा में कार सवार सामने से आ रही बोलेरो से बचने के प्रयास में दूसरी कार से भिड़ गए। टक्कर से कार खंती में पलट गई। कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कॉलोनी निवासी राहुल गौतम (25) पुत्र रामकुमार गौतम शनिवार को अपने चचेरे भाई प्रकाश राव (24) व भतीजी प्रियांशी (18) पुत्री प्रकाश नारायण निवासी परसौड़ा, तिंदवारी के साथ कार से अपने गांव नगनेधी थाना अतर्रा चावल लेने जा रहे थे।

विज्ञापन


खुरहंड गांव के पास सुबह सामने से आ रही बोलेरो से बचने में कार आगे जा रही दूसरी कार से भिड़ गई। जोरदार टक्कर से कार चालक राहुल गौतम समेत तीनों घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खंती पर पलट गई। हादसा देख आसपास के लोगों ने कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे खुरहंड चौकी इंचार्ज वीरेंद्र त्रिपाठी ने एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed