{"_id":"b23e88d58afc97261e8ea4a242b28771","slug":"banda-forest-department-is-preparing-million-will-come-from-the-green-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बांदा वन विभाग की तैयारी, एक करोड़ से आएगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा वन विभाग की तैयारी, एक करोड़ से आएगी हरियाली
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली को एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। सड़क किनारे और वन क्षेत्रों में पौधे लगाने पर प्राथमिकता दी जाएगी। पर्यावरण जागरूकता प्रशिक्षण पर एक लाख रुपये खर्च निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2015-16 में शहरी क्षेत्र में पौधरोपण और अनुरक्षण पर 15.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें प्रमुख मार्गों पर पौधे लगाने के साथ ट्री गार्ड बनाए जाएंगे। सामाजिक वानिकी मद में 94.73 लाख रुपये खर्च करने का खाका तैयार किया गया है। 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सड़काें के किनारे पौध लगाने के साथ तार-बाड़ लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विभागीय जंगलों में 100 हेक्टेयर में पौधरोपण पर 30 लाख रुपये खर्च होंगे। उधर, वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि पर्यावरण जागरूकता के लिए दो साल से कोई बजट नहीं मिला। अगले वित्तीय वर्ष के लिए एक लाख रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन