फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Even the rain could not stop the enthusiasm of the immersion procession

बारिश भी रोक नहीं सकी विसर्जन जुलूस का उत्साह

Fri, 07 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Banda: Even the rain could not stop the enthusiasm of the immersion procession
फोटो 06 बीएनडीपी 12- बबेरू में घसिला तालाब में नाव द्वारा किया गया मूर्ति विसर्जन। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही नवरात्र महोत्सव खत्म हो गया। बुधवार को विसर्जन जुलूस की धूम रही। झमाझम बारिश भी जुलूस में शामिल युवाओं का उत्साह कम नहीं कर सकी। शहर में स्थित केन नदी में देर रात तक लगभग दो सौ दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी प्रमुख स्थलों से लेकर विसर्जन घाट तक निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

इस बार भी नवाबी जामा मस्जिद के सामने की सड़क से विसर्जन जुलूस गुजरा। हालांकि प्रशासन ने मस्जिद के इर्दगिर्द बैरीकेडिंग करवा दी गई थी। कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए शांतिपूर्वक विसर्जन जुलूस निकला। विभिन्न इलाकों की प्रतिमाओं में युवक-युवतियां डीजे की धुन पर गूंज रहे देवी गीतों पर थिरकते और अबीर-गुलाल उड़ाते रहे।
विज्ञापन

केन नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए प्रशासन ने 22 जोड़ी नावों की व्यवस्था की थी। भारी-भरकम प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए चार से छह नावों तक का इस्तेमाल किया गया। केंद्रीय महोत्सव समिति पदाधिकारी देवी प्रतिमा विमानों को सही ढंग से गुजारने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने महेश्वरी देवी चौराहे और चौक बाजार मे स्टाल लगाकर देवी पंडाल आयोजकों को शील्ड आदि देकर सम्मानित किया। संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, अध्यक्ष अमित सेठ भोलू सहित पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, मनोज जैन, मुदित शर्मा आदि उपस्थित रहे। डीएम अनुराग पटेल, एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीओ अंबिका त्रिवेदी, यातायात क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा आदि लगातार भ्रमण करते रहे।

फोटो 06 बीएनडीपी 13- बदौसा में मूर्ति विसर्जन के दौरान उमड़ा हुजूम। संवाद

फोटो 06 बीएनडीपी 13- बदौसा में मूर्ति विसर्जन के दौरान उमड़ा हुजूम। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed