बांदा। उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को सर्व वैश्य चेतना समिति ने ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं के दबाव में प्रशासन द्वारा समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जांच व कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को युवा जिलाध्यक्ष अंकित साहू के नेतृत्व में समिति पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के कुछ नेताओं के दबाव में प्रशासन काम कर रहा है। समाज के लोगों को फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। फर्जी नोटिस भेजे जा रहे हैं। बिना जांच के समाज के लोगों पर कार्रवाई हो रही है।
आवाज उठाने के साथ बदसलूकी हो रही है। आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारी भी नहीं सुनते। समाज के लोगों पर दर्ज केस वापस लेने और आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित करने आदि मांगें शामिल रहीं। रवींद्रनाथ गुप्ता, पवन साहू, छोटू धुरिया, श्यामबाबू गुप्ता, विकास गुप्ता, विजय कुमार, रवि पटेल, पप्पू पंडा, संदीप साहू रहे।