{"_id":"5e8f511a8ebc3e7754391dc6","slug":"banda-corona-free-from-positive-both-reports-negative-banda-news-knp55445785","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा कोरोना पाजिटिव से मुक्त, दोनों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा कोरोना पाजिटिव से मुक्त, दोनों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
बांदा। जनपद में कोरोना संक्रमण का खतरा फि लहाल टल गया है। शहर के गूलरनाका निवासी जमाती साजिद अली की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उधर, शिव गांव निवासी अनवर अली की दूसरी रिपोर्ट ही निगेटिव आई है।
साजिद की पहली रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके एक सप्ताह बाद भेजे गए दूसरे नमूने की रिपोर्ट चार दिनों पूर्व निगेटिव आई थी। बुधवार 8 अप्रैल को पुन: उसका सैंपल भेजा गया था। उधर, शिव गांव निवासी अनवर अली की भी पहली रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई थी। बुधवार को उसका भी दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
गुरुवार को शाम आई रिपोर्ट में उसमें भी निगेटिव पाया गया है। इस प्रकार अब जनपद में कोई पाजिटिव रिपोर्ट नहीं बची है। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि अब कोई पाजिटिव मरीज नहीं है। दोनों निगेटिव हो चुके लोगों को फिलहाल मेडिकल कालेज में ही आइसोलेशन वार्ड से हटाकर क्वारंटीन वार्ड में रखा जाएगा। शिव गांव निवासी का जल्द ही दूसरा नमूना भी जांच के लिए भेजा जाएगा।