बांदा में ठंड ने ली तीन की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्रही/बबेरू। सर्दी का सितम नहीं थमा। मौसम और बिगड़ जाने के बाद बढ़ी गलन में वृद्ध समेत तीन की मौत हो गई। ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की मार से अभी कई दिन निजात नहीं मिलेगी। पारा और नीचे गिर सकता है। शनिवार की शुरुआत घने कोहरे से हुई। सर्दीली हवाओं ने लोगों को देर तक बिस्तर में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया। गर्म कपड़ों से लैस होने के बाद भी लोग ठंड में कंपकंपाते रहे। कोर्रही गांव निवासी हसनू उर्फ सुल्ली (70) पुत्र पीर खां शुक्रवार की रात खेत में पानी लगाते समय ठंड की चपेट में आ गया। कंपकंपाते हुए वह घर पहुंचा। घर वालों ने आग जलाकर उसे तपाया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी विजय करन यादव (27) पुत्र सीताराम को शनिवार को सुबह खेत में पानी लगाते समय ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। घरेलू उपचार पर राहत न मिलने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के नाम तीन बीघा जमीन है। ग्राम प्रधान शिवबहादुर यादव ने तहसील में सूचना देकर आर्थिक मदद की मांग की है। दूसरी मौत भी इसी क्षेत्र के पून गांव में हुई। रेनू (28) पत्नी विजय कुमार को शनिवार को तड़के घर में सफाई करते समय ठंड लग गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।