फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Both cricket matches in the name of Thakur Elevin Fatehpur

बांदा : क्रिकेट के दोनो मैच ठाकुर इलेविन फतेहपुर के नाम

Tue, 29 Nov 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Banda: Both cricket matches in the name of Thakur Elevin Fatehpur
फोटो 29 बीएनडीपी 15- राइफल क्लब मैदान में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। राइफल क्लब मैदान में चल रहे बांदा क्रिकेट चैलेंज कप में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में ठाकुर इलेवन फतेहपुर और हर्ष इलेवन हमीरपुर के बीच मैच हुआ। इसमें ठाकुर इलेवन ने 13 ओवर ही मैच जीत लिया। दूसरा मैच ठाकुर इलेवन फतेहपुर और एनएससी के बीच हुआ। इसमें भी ठाकुर इलेवन फतेहपुर 36 रन से विजेता बना।
विज्ञापन

राइफल क्लब में चल रहे क्रिकेट मैच की श्रंखला में पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरी हर्ष इलेवन हमीरपुर ने 15 ओवर में 107 रन बनाए। जवाब में ठाकुर इलेवन ने 13 ओवर में ही मैच को जीत लिया। हर्ष इलेवन हमीरपुर की ओर से बल्लेबाज ने आनंद ने 23 रन और छोटू ने 25 रन बनाए। ठाकुर इलेवन फतेहपुर की ओर से बालिंग करते हुए रिषभ ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

श्रेयष ने एक विकेट लिया। ठाकुर इलेवन की ओर से बल्लेबाज अन्ना ने 48 रन और आशू ने 24 रन बनाए। हर्ष इलेवन हमीरपुर की ओर से बालिंग करते हुए अनिल ने 2 विकेट लिए। नितिमा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच ठाकुर इलेवन फतेहपुर और एनएससी के बीच खेला गया। ठाकुर इलेवन फतेहपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 166 रन बनाए। जवाब में उतरी एनएससी की पूरी टीम 130 रन में आलआउट हो गई। ठाकुर इलेवन ने यह मैच 36 रन से जीत लिया। कमेंट्री अबरार फारूकी व फैजान ने की। स्कोरर हयात अली, राजीव कुमार विश्वकर्मा व अंपायर अनूप त्रिवेदी, कुतैबा जमा, शब्बर रिजवी, हिम्मत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed