फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Bank loanee farmer hanged himself, last year took a loan of 46 thousand rupees on KCC

बांदा: बैंक के कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर दी जान, पिछले साल केसीसी पर लिया था 46 हजार रुपये कर्ज

Wed, 29 Dec 2021 01:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 29 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Banda: Bank loanee farmer hanged himself, last year took a loan of 46 thousand rupees on KCC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
बांदा के खप्टिहा कलां में रोग से पांच बीघा फसल खराब होने और पांच बकरियां मरने से परेशान कर्ज में डूबे किसान ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने केसीसी पर बैंक से 46 हजार रुपये कर्ज लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव में किसान रामरूप (38) पुत्र धनश्याम यादव ने मंगलवार को सुबह घर के खपरैल में रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सुबह नाबालिग पुत्री रागिनी व पुत्र रामजी ने पिता को फंदे पर लटका देख मां को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

 
मृतक के चाचा घसीटा यादव ने बताया कि चार दिन पहले भी रामरूप ने फांसी लगाने की कोशिश की थी। समय रहते देख लेने पर उसे बचा लिया गया था। घसीटा ने बताया कि रामरूप ने आर्यावर्त बैंक की पैलानी शाखा से 46 हजार रुपये कर्ज लिया था। कर्ज अदा न होने से वह परेशान रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पांच बीघा मसूर की फसल उगटा रोग लगने से सूख गई। हाल ही में बीमारी से उसकी पांच बकरियों की मौत हो गई थी। इन तमाम परेशानियों से वह तनाव में था। प्रधान प्रतिनिधि छेदीलाल वर्मा ने भी बैंक के कर्ज और घरेलू परेशानियों की पुष्टि की। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। सभी नाबालिग हैं। रामरूप के पिता की 1986 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। थाना इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed