फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Adarsh Bajrang Club defeated Goyra team in volleyball

Banda News: वालीबॉल में आदर्श बजरंग क्लब ने गोयरा टीम को हराया

Thu, 01 Dec 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: Adarsh Bajrang Club defeated Goyra team in volleyball
सम्मान पाकर जश्न मनाते विजेता और उप विजेता वालीबाल टीम खिलाड़ी। - फोटो : BANDA
बांदा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर जिला स्तरीय बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें आदर्श बजरंग क्लब ने गोयरा टीम को 23-25, 25-11 व 25-19 के अंतर से हरा दिया। अतिथियों ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिन खेलकूद हुए। समापन वॉलीबॉल के फाइनल से हुआ। आदर्श बजरंग क्लब टीम विजेता बनी। इसमें कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसके पूर्व बैडमिंटन बालक वर्ग में 72 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। एकल में ईशू नारायण ने अविरल भटनागर को 21-19, 16-21 व 21-14 अंक से हराया।
विज्ञापन

युगल में ईशू नरायण व अविरल भटनागर की जोड़ी ने अर्श व असफर की जोड़ी को 21-12, 14-21 व 21-15 अंक से पराजित किया। बालिका वर्ग एकल में कुमारी गौरी ने कुमारी जारा को 21-15 व 24-22 अंक से शिकस्त दी। युगल में कुमारी गौरी व कुमारी जारा की जोड़ी ने कुमारी अनीशा व कुमारी कनिष्का की जोड़ी को 21-10, 21-8 अंक से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कलक्टर (राजस्व) व प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी शशिभूषण ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेलों की शुरुआत बैडमिंटन संघ सचिव काजी जमीर व उप सचिव अनवर अली ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर की। शाहिद वली खां, प्रदीप वर्मा, रतीश कुमार, अनामिका, शुभम द्विवेदी, सबल सिंह, गजराज सिंह, शिवकुमार गुप्ता, इंद्रवीर सिंह, हमीद खान, आशीष कुमार यादव, मोहनलाल, वैभव राज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed