{"_id":"6383a5ed2fb7350d973147f1","slug":"banda-20-thousand-cash-and-household-items-burnt-due-to-fire-banda-news-knp730565481","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आग से 20 हजार की नगदी व गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आग से 20 हजार की नगदी व गृहस्थी का सामान जला
विज्ञापन
फोटो- 05
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। मकान में अचानक आग लगने से 20 हजार रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित की सूचना पर लेखपाल ने मौके पर जांच कर आख्या तहसील मुख्यालय भेजी है।
कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव के घुग्घा बाबा का पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार के मकान में शनिवार रात आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजन आनन-फानन बाहर निकले और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।
पड़ोसियों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी रामप्यारी ने बीस हजार नगद कपड़ों के बीच में रखे थे। वह भी जल गया। बताया कि आग से करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है।