फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 18 youths got employment, 97 had to return jobless

Banda News: 18 युवाओं को रोजगार मिला, 97 को बैरंग लौटना पड़ा

Wed, 30 Nov 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: 18 youths got employment, 97 had to return jobless
बेरोजगार युवकों का पंजीकरण करते सेवायोजन कार्यालय कर्मी। - फोटो : BANDA
अतर्रा। रोजगार मेला में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी, लेकिन नौकरी गिने-चुने युवाओं के हाथ आई। मेले में लगभग 115 युवा साक्षात्कार में शामिल हुए। इनमें सिर्फ 18 को ही नौकरी मिल सकी। शेष 97 युवक-युवतियों को बैरंग घर लौटना पड़ा। बाहर की विभिन्न कंपनियों ने सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंट आदि में नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया था।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेला बिसंडा के आदर्श इंटर कॉलेज सभागार में लगा। इसमें लगभग एक सैकड़ा बेरोजगार युवक-युवतियां साक्षात्कार के लिए पहुंचे। इनमें बांदा शहर मुख्यालय सहित अतर्रा, बिसंडा, बबेरू, कमासिन आदि एक दर्जन गांवों के युवक-युवतियां साक्षात्कार में शामिल हुए। सिर्फ 18 युवक-युवतियों का कंपनियों ने चयन किया।
विज्ञापन

अन्य बेरोजगारों को अगले मेला में चयन का भरोसा दिलाया। सेवायोजन विभाग के मुताबिक मेला में लखनऊ, झांसी, आगरा आदि महानगरों में खुली कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र मिश्रा, उप प्रधानाचार्य फागुलाल सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed