{"_id":"630275c31873fc1ee4498a62","slug":"banda-11th-student-missing-suspected-of-kidnapping-father-lodged-a-complaint-lived-in-rent-with-elder-brother-banda-news-knp713908523","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा :11वीं का छात्र लापता, अपहरण की आशंका, पिता ने तहरीर दी, बड़े भाई के साथ किराये में रहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा :11वीं का छात्र लापता, अपहरण की आशंका, पिता ने तहरीर दी, बड़े भाई के साथ किराये में रहता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोचिंग के लिए शनिवार की दोपहर निकला छात्र लापता हो गया है। पिता ने अपहरण का आरोप लगाया है।
मूलरूप से बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी दिनेश पटेल खेती करते हैं। इनके पुत्र टीनू पटेल (17) और सुमित पटेल शहर के बिजली खेड़ा में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करते हैं। शनिवार को दोपहर टीनू डीएम कालोनी स्थित कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर मामा शुभम पटेल ने कोतवाली नगर में गुमशुदगी की तहरीर दी।
पिता दिनेश पटेल ने बताया कि साइकिल पंचर होने पर वह पैदल गया था। टीनू आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। बड़ा बेटा सुमित 12वीं में है। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि कोचिंग संचालक और उसके दोस्तों ने बताया कि टीनू नहीं आया। घर और कोचिंग के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।