फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10 dengue patients found in Banda district in 24 hours

Banda: 24 घंटे में 10 डेंगू मरीज मिले, 68 तक पहुंची मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग ने 354 घरों को जांचा

Sat, 12 Nov 2022 10:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 10:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 24 घंटे में 10 नए डेंगू मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 68 पहुंच गई हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 354 घरों की जांच करी, जिसमें से 24 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है।

विज्ञापन
10 dengue patients found in Banda district in 24 hours
भर्ती मरीज के बारे में जानकारी लेतीं डॉक्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में 10 डेंगू के नए मरीज सामने आए हैं। इनमें छह नए डेंगू पॉजिटिव जिला अस्पताल में एलाइजा टेस्ट में पाए गए हैं। ज्यादातर शहरी हैं। चार डेंगू मरीजों की सूचना कानपुर से यहां भेजी गई है। अब जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 68 पहुंच गई है। जिला अस्पताल पैथालॉजी में शुक्रवार को 27 नमूनों की जांच की गई। इनमें छह डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

विज्ञापन

इनमें जवाहर नगर निवासी अनुज कुमार (32), मर्दन नाका निवासी शाद (20), अर्दली बाजार निवासी अभिषेक (23) व मोनू (16), मुचियाना निवासी जया गुप्ता (30) व बाघा (बिसंडा) गांव निवासी नीरज (28) शामिल हैं। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र और सीनियर लैब टेक्नीशियन रामलखन चौरसिया ने डेंगू पॉजिटिव मरीजों की सूचना सीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि चार डेंगू के केस लखनऊ में दर्ज किए गए हैं। इन मरीजों की सूचना वहां के सीएमओ ने बांदा को भेजी है।  शुक्रवार को 354 घरों की जांच की। 24 घरों में डेंगू के लार्वा मिले।  मलेरिया जांच के लिए 102 संदिग्धों की स्लाइड बनाई गई है। साथ ही,  बुखार या कम प्लेटलेट्स होने पर मरीज को भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू लक्षण पर सात मरीज भर्ती
बुखार से ग्रसित सात मरीजों को जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। डाक्टर डेंगू लक्षण बता रहे हैं। इनकी जांच शनिवार को कराई जाएगी। शुक्रवार को भर्ती मरीजों में आयुष प्रताप (20) निवासी जमालपुर, रविंद्र (25) निवासी सर्वोदय नगर, आदिल (1) निवासी निभौर (बबेरू), पल्लवी (12) निवासी क्योटरा, कामता (70) निवासी गोखिया (अतर्रा), देवेंद्र (45) निवासी सिकहुला (जसपुरा) शामिल हैं।

बुखार से युवक की मौत
बुखार से ग्रसित युवक की मौत हो गई। अतर्रा सीएचसी क्षेत्र के कुसुमा गांव निवासी शैलेंद्र (32) पुत्र कुंज बिहारी को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगडने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। गुरुवार को दोपहर उसने दम तोड़ दिया। डाक्टर द्वारा मृत्यु की पुष्टि किए जाने पर परिजन शव घर ले गए।

डिप्थीरिया से ग्रसित बालिका भर्ती
डेंगू के कहर के बीच डिप्थीरिया का प्रकोप भी चल रहा है। गले में दिक्कत होने पर बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर डिप्थीरिया मानकर इलाज कर रहे हैं। सीमावर्ती हमीरपुर जनपद के टिकरी गांव निवासी अंशिका (9) पुत्री संदीप की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed