फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bail applications of six accused rejected

छह आरोपियों की जमानत अर्जियां खारिज

Thu, 02 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bail applications of six accused rejected
बांदा। अलग-अलग केसों के छह आरोपियों की जमानत अर्जियां बृहस्पतिवार को अदालत से खारिज हो गईं। इनमें हत्या, दहेज हत्या और हमले के आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौंसड़ गांव निवासी मोहनलाल (70) की 11 जुलाई 2021 की रात हत्या कर शव को कुएं में लटका दिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रेमदास, बच्छराज व तेज कुमार उर्फ करिया की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में जमानत अर्जी दी।
बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की बहस के बाद सेशन न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने जमानत अर्जी खारिज कर दीं। कोतवाली नगर क्षेत्र के मथना खेड़ा गांव निवासी राजबहादुर और बिसनिया की जमानत अर्जी भी सेशन न्यायाधीश ने खारिज कर दी। दोनों दहेज हत्या के आरोपी हैं।
विज्ञापन

बहू नीलम को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगा है। इसी तरह कोतवाली नगर के कंधर दास तालाब निवासी सुमित सिंह पर प्राण घातक हमले के आरोपी कंचन पुरवा निवासी शिवम उर्फ शिवा की जमानत अर्जी को सेशन न्यायाधीश ने पर्याप्त आधार न मिलने पर खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed