फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Badausa remained closed on the call of Block Banao Sangharsh Samiti

Banda News: ब्लाॅक बनाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बंद रहा बदौसा

Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Badausa remained closed on the call of Block Banao Sangharsh Samiti
शनिवार को बंद बदौसा बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद
बदौसा। शासन ने बदौसा को जिले के नौवें ब्लाक के रूप में घोषित किया है, लेकिन अभी तक जमीन का चिह्नीकरण नहीं हो सका है। ब्लाॅक बनाओ संघर्ष समिति ने तुर्रा में ब्लाक भवन बनाने का विरोध किया और बदौसा में ही ब्लाॅक भवन के निर्माण की मांग की। लेटलतीफी होने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को बदौसा पूरी तरह से बंद रहा। चाय, पान के साथ ही मेडिकल स्टोर तक बंद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति व व्यापारिक संगठन उद्योग व्यापार मंडल व भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के आह्वान पर शनिवार को बदौसा में बंदी रही। सुबह से ही व्यापारियों ने कस्बे के अंदर बाजार को पूरी तरह बंद कराया। स्टेशन रोड, पौहार रोड, नई बाजार, सब्जी मंडी, जिला परिषद कालोनी, पुरानी बाजार, कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कालेज मार्केट और फतेहगंज तिराहा निजामी नगर, गड़रियन पुरवा, बंगाली पुरवा व बगीचा पुरवा तक में दुकानें पूरी तरह बंदी रही। कस्बे का पूरा बाजार बंद रहा। समिति संयोजक संतोष कुशवाहा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन जैन, महामंत्री हरीओम बाजपेयी, उपाध्यक्ष शाहनवाज खान सानू, भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष विजय यादव, शिवप्रसाद शिवा, रामजस निषाद, रज्जू वर्मा, खुर्शीद अहमद व तमाम व्यापारी बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम राहुल द्विवेदी, नायब तहसीलदार शिवम मौर्य, थाना इंचार्ज बदौसा धरना स्थल पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। साथ ही शीघ्र जमीन चिह्नित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed