{"_id":"6807e6375d83dab11307f219","slug":"babuji-i-have-become-an-ias-baba-started-crying-on-sambhavis-phone-call-banda-news-c-212-1-bnd1004-125365-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाबू जी मैं आईएएस बन गई, सांभवी के फोन पर रो पड़े बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाबू जी मैं आईएएस बन गई, सांभवी के फोन पर रो पड़े बाबा
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। कस्बे की सराफा की दुकान में ग्राहकों के बीच व्यस्त बाबा शिव सहाय व चाचा अनूप तक मंगलवार को दोपहर बेटी सांभवी के आईएएस बनने की सूचना मिली तो उछल पड़े। सांभवी ने यूपीएससी परीक्षा में 445वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। घर व दुकान में जमकर मिठाइयां बांटी। बाबा ने कहा कि पौत्री ने कमाल कर दिया।
थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी शिव सहाय तिवारी की नातिन सांभवी तिवारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 445वीं रैंक हासिल किया है। सांभवी के पिता सुशील तिवारी उत्तराखंड में प्राइवेट शिक्षक हैं। सांभवी उत्तराखंड में ही अपने माता-पिता के साथ शुरू से रही।
वहीं पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय से हाईस्कूल से लेकर बीटेक तक की परीक्षा उत्तीर्ण की। घर में रहकर बिना कोचिंग ही सांभवी ने पहले प्रयास में इस परीक्षा में बाजी मार ली। मां निवेदिता तिवारी ने सांभवी की मदद व प्रेरणास्रोत बनकर साथ दिया।
विज्ञापन
बाबा शिव सहाय ने बताया कि पौत्री सांभवी इकलौती संतान है। उसका दोपहर में फोन आया और कहा कि बाबूजी मैं आईएस बन गई। एकबारगी तो विश्वास नहीं हुआ, पर जब उसने रैंक आदि बताई तो इतनी खुशी हुई कि उछल पड़े और आंखों से आंसू निकल आए। बेटी सांभवी के आईएएस बनने की खबर पूरे मोहल्ले व भुजरख गांव में फैल गई। बाबा शिव सहाय ने सभी का मुंह मीठा कराया। इस सफलता पर भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, रमेश चंद साहू, अनूप तिवारी, आशीष चंदेल, मनोज गुप्ता, अभय सिंह परिहार, रामबाबू सोनी भी घर पहुंचे और बधाई दी।