Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BA and BCom first, third, and fifth semester examinations to begin on the 25th

Banda News: बीए, बीकॉम के प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 से

Fri, 20 Nov 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
BA and BCom first, third, and fifth semester examinations to begin on the 25th
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। बीए और बीकॉम प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के साथ एमए और एमकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए शहर के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। यहां से सात महाविद्यालयों को प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। वहीं, महाविद्यालय की छात्राओं का परीक्षा केंद्र स्थायी रखा गया है।
विज्ञापन


जेएन कॉलेज में परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नोडल केंद्र से एकलव्य महाविद्यालय, दुरेड़ी, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय, राजा देवी डिग्री कॉलेज और रामकृपाल दीक्षित डिग्री कॉलेज रेऊना प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे। जेएन कॉलेज में पांच महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित होगी। महाविद्यालय की 2276 छात्राएं भी परीक्षा में शामिल होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बीएससी गृहविज्ञान के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा एमए और एमकॉम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएन कॉलेज के प्राचार्य एवं नोडल केंद्र प्रभारी प्रो. डॉ. केएस कुशवाहा ने बताया कि 25 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां कराई जा रही हैं। छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed