{"_id":"6223a03a3fa23c6b19718b29","slug":"awards-showered-on-top-girls-in-education-and-sports-banda-news-knp6840409176","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और खेलकूद में अव्वल रहीं छात्राओं पर बरसे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और खेलकूद में अव्वल रहीं छात्राओं पर बरसे पुरस्कार
विज्ञापन
मेधावी छात्रा को पुरस्कार सौंपतीं प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता व अन्य। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह में शिक्षा, खेलकूद, अनुशासन आदि में अपनी मेधा का बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, इसके अलावा कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए।
महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी और चिराग फाउंडेशन संरक्षक अकील अहमद ने संयुक्त रूप से सृष्टि त्रिपाठी (बीए तृतीय) को स्व. फैय्याजुद्दीन रहमानी स्मृति पुरस्कार सौंपा। साथ ही उन्होंने सादिया (बीए तृतीय) को अपनी मां शमशादी खानम स्मृति सम्मान सौंपा।
प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता और श्रीशचंद्र ने प्रीति यादव (एमए फाइनल) को स्व. श्रीमती सीमा स्मृति सम्मान से नवाजा। स्व. सीमा प्राचार्य की भाभी थीं। इसके अलावा कुसुम साहू ने अपने पति स्व. बैजनाथ साहू ने छात्रा जहरा (एमए प्रथम वर्ष) को साहू स्मृति सम्मान दिया।
विज्ञापन
चिराग फाउंडेशन और वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शबाना रफीक ने अपनी मां स्व. अजीज बानो की याद में छात्रा ऋचा रैकवार (बीए तृतीय) को मेमोरियल गोल्ड मेडल से नवाजा। निकहत खान (एमए फाइनल) को स्व. राजकुमार शुक्ला स्मृति सम्मान से पुरस्कृत किया।
कई छात्राओं को शहीद विकास कुमार की पत्नी नंदनी ने पुरस्कार सौंपें। इनमें स्नातक कला वर्ग में वंदना कुशवाहा, गणित में आकृति द्विवेदी व जीव विज्ञान में कौसर हुसैन, परास्नातक में प्राची मिश्रा, मोनिका रैकवार, प्रीति देवी, प्राची विजय एवं रंजना विश्वकर्मा को सम्मान मिला।
उर्दू परास्नातक में सबा नूरी सम्मानित की गईं। सांस्कृतिक समिति सदस्य एवं प्रभारी ज्योति मिश्रा, डॉ.अंकिता तिवारी, सपना सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छे प्रदर्शन पर ग्रुप छात्राओं को नकद इनाम दिए। संचालन डॉ. शशि भूषण मिश्र ने किया।

मेधावी छात्रा ऋचा को अजीज बानो मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित करतीं डॉ. शबाना रफीक, साथ में डॉ. स?- फोटो : BANDA