फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Awarded Bundelkhand Pratibha Samman

बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान से सम्मानित

Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Awarded Bundelkhand Pratibha Samman
Awarded Bundelkhand Pratibha Samman - फोटो : BANDA
बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान से सम्मानित
विज्ञापन

बांदा। केसीएनआईटी द्वारा आयोजित बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान के 10वें संस्करण में 47 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अबकी कोविड-19 महामारी के चलते प्रतिभा सम्मान परीक्षा ऑनलाइन कराई गई थी।
इसमें मध्य प्रदेश के पन्ना और बुंदेलखंड के सातों जिलों से लगभग 9780 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें 8240 परीक्षार्थी आनलाइन परीक्षा में शामिल हुए। प्रतियोगिता के मेधावियों को 5100 और 2100 रुपये के चेक दिए गए। बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता लगातार 10 सालों से आयोजित हो रही है। 10वीं, 12वीं और स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अपने वर्गों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले अरविंद अग्रहरि, क्षमा रावत, श्रेया मिश्रा, अर्चना शुक्ला, अभिषेक सिंह, यश कुमारी, अमित, प्रेमचंद्र, रजाकी, आशीष, सुजीत सिंह, हिमांशु जायसवाल, नेहा, पूजा, हुदैबिया अख्तर, साक्षी देवी, पवन पंचारिया, रितिका शुक्ला, उर्वशी धुरिया, अभिमांशु विश्वकर्मा, मानसी द्विवेदी, समीर खां, सीजल रावत, शिवानी सोनी, सौरभ तिवारी, उपासना धुरिया आदि शामिल रहीं। वहीं दूसरा स्थान 21 प्रतिभागियों ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें शुक्रवार को समारोह के बीच सम्मानित किया गया। उपायुक्त (एनआरएलएम) कृष्ण करुणाकर पांडेय ने कहा कि व्यावहारिक ज्ञान की भी उतनी ही जरूरत है जितनी किताबी ज्ञान की। इस मौके पर केसीएनआईटी संस्थापक चेयरमैन अरुण निगम, क्यूसेट लिमिटेड की एचआर मैनेजर मेधा ने भी संबोधित किया।

सीबीएसई 12वीं की टॉपर सुकृति श्रीवास्तव और 10वीं के टॉपर सामर्थ बोस को भी सम्मानित किया गया। केसीएनआईटी निदेशक प्रो. डा. अजीत सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। संचालन श्रेष्ठा त्रिपाठी व रोली सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed