फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Award to 18 CHCs in Bundelkhand

बुंदेलखंड में 18 सीएचसी को अवार्ड

Sat, 07 Aug 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Award to 18 CHCs in Bundelkhand
बांदा। कायाकल्प योजना के तहत बुंदेलखंड के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को अवार्ड के लिए चुना गया है। मौदहा (हमीरपुर) की सीएचसी 88.9 अंकों के साथ अव्वल स्थान पाई है।
विज्ञापन

क्वालिटी इश्योरेंश सेल की मंडलीय कंसल्टेंट डॉ. तरन्नुम सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत इंटर्नल, पियर, और एक्सटर्नल तीन चरणों में असेसमेंट कराया गया था। इसमें बुंदेलखंड की 18 सीएचसी अवार्ड के लिए चुनीं गईं हैं। इनमें बांदा की बबेरू, चित्रकूट की रामनगर व मानिकपुर, हमीरपुर की राठ व मौदहा, महोबा की कबरई, जैतपुर व कुलपहाड़ सीएचसी शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा झांसी मंडल की चिह्नित 10 सीएचसी में बमौर, चिरगांव, मऊरानीपुर, बबीना व गुरसरायं और जालौन की नदीगांव, कदौरा, जालौन व माधौगढ़ तथा ललितपुर की बार सीएचसी शामिल है। बताया कि प्रदेश में कुल 215 सीएचसी चिह्नित हुई हैं। हमीरपुर की मौदहा सीएचसी बुंदेलखंड में अव्वल और प्रदेश में 6वें नंबर पर है। इस सीएचसी को इंक्वास अवार्ड दिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। चयन कई बिंदुओं पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed