फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Avoid superstitions in infectious diseases

संक्रामक रोगों में अंधविश्वास से बचें

Thu, 01 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 01 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Avoid superstitions in infectious diseases
जागरूकता कार्यशाला में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। संक्रामक रोगों की जानकारी और जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को बताया गया कि संक्रामक रोग किसी न किसी रोगजनित कारणों से होते हैं। इसमें अंधविश्वास में पड़कर रोगी की जान को खतरे में न डालें। कुछ क्रियाकलापों से ही इस पर काबू पाया जा सकता है।  गुुरुवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित कार्यशाला में क्लब समन्वयक शनि कुमार ने कहा कि संक्रामक रोग एक-दूसरे से फैलने की क्षमता रखते हैं। मलेरिया, टाईफाइड इसके प्रमुख कारण हैं। प्रधानाचार्य डॉ. अमिता सिंह ने अंधविश्वास से बचने को कहा। संचालन कर रहे विज्ञान शिक्षक धीरेंद्र तिवारी ने भी जानकारियां दीं। बालिकाओं की भाषण प्रतियोगिता भी हुई। प्रथम स्थान सुगंधा गुप्ता को मिला। शैलजा सिंह द्वितीय और मीताक्षरा को तीसरा स्थान मिला। कोदा सिंह, जेपी गुप्ता आदि निर्णायक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed