{"_id":"5749e91d4f1c1b544b690f9f","slug":"authorities-rescued-41-bonded-laborers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने मुक्त कराए 41 बंधुआ मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने मुक्त कराए 41 बंधुआ मजदूर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 29 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
कमासिन। ईंट भट्ठे में सालभर से बंधक बने 41 बंधुवा मजदूर प्रशासन की पहल पर मुक्त हो गए। इनमें बांदा के सात और चित्रकूट जिले के 34 मजदूर शामिल रहे। जिलाधिकारी ने बीडीओ को योजनाओं का लाभ मजदूरों को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष कस्बे के कमलेश पुत्र छेदीलाल, संतोष पुत्र रामकिशोर व रामफल पुत्र मुरली परिवार समेत भीलवाड़ा (राजस्थान) हनुमान भट्ठा ईंट पाथने गए थे। ठेकेदार ने उन्हें बंधक बना लिया। परिजनों ने इसकी सूचना डीएम समेत स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दी। अंतत: डीएम की पहल पर भीलवाड़ा प्रशासन ने ईंट भट्ठे में छापा मारकर 41 बंधुवा मजदूरों को मुक्त करा लिया। ठेकेदार के कब्जे से मुक्त कराने के बाद सभी को उनके गृह जनपद भेज दिया गया।
विज्ञापन
डीएम योगेश कुमार के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार ओझा ने शनिवार को मुक्त हुए मजदूरों को सादे समारोह में सम्मानित किया। मनरेगा जाब कार्ड समेत, समाजवादी पेंशन, इंदिरा आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित करते हुए अनीता पुत्री रामकिशोर का जीआईसी कमासिन में दाखिला कराया।
विज्ञापन