फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atul Maheshwari scholarship 'in the top-10 Scholar

‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ का स्कॉलर टॉप-10 में शामिल

Tue, 17 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 17 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship 'in the top-10 Scholar
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने वाले बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र शुभम नामदेव और नमन शिवहरे - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा दी जा रही ‘स्व.अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ से पढ़ाई कर रहे दो छात्रों ने इलाहाबाद बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। हाईस्कूल के छात्र ने जनपद के टॉप-10 में 7वां रैंक हासिल किया है। उसे 91.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। इंटर के छात्र ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


यहां जीआईसी में हाईस्कूल के छात्र शुभम नामदेव ने पिछले वर्ष ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ परीक्षा दी थी। इसमेें वह सफल रहा। फरवरी माह में दिल्ली में आयोजित समारोह में यह छात्रवृत्ति पाने वाले देश भर के बच्चों को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्रवृत्ति का चेक सौंपा था। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मेें इंटर के छात्र नमन शिवहरे को पिछले वर्ष छात्रवृत्ति की दूसरी किश्त दी गई थी। नमन ने अबकी इंटर में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


शुभम नामदेव का कहना है कि ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ से ही उसकी पढ़ाई चल रही है। वह साधारण घराने का है। छात्रवृत्ति का पैसा कोचिंग शुल्क मेें अदा करता है। अब वह 11वीं में दाखिला लेगा। वह आईआईटी करके इंजीनियर बनना चाहता है। उसने कहा कि छात्रवृत्ति उसकी पढ़ाई में बड़ी मददगार साबित हो रही है। उधर, नमन शिवहरे ने कहा कि अब इंटर के बाद वह बीटेक करेगा। कोचिंग और पढ़ाई संबंधी खर्च ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ से कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed