{"_id":"5ef8dc2d8ebc3e42ae3d3aaa","slug":"atul-maheshwari-scholarship-also-merits-hero-in-the-meritorious-blind-board-examination-banda-news-knp5681502145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का मेधावी दृष्टिबाधित बोर्ड परीक्षा में भी ‘हीरो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का मेधावी दृष्टिबाधित बोर्ड परीक्षा में भी ‘हीरो’
विज्ञापन
नवल किशोर।
- फोटो : BANDA
बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ने बुंदेलखंड के इकलौते स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज, महोखर (बांदा) में हाईस्कूल के छात्र नवल किशोर के सपनों को पंख लगा दिए। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में उसने 76.66 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
छात्रवृत्ति से फरवरी माह में मिले 30 हजार रुपये से यह मेधावी दृष्टिबाधित छात्र कोचिंग करके पहले बीए और फिर आईएएस बनने का स्वप्न संजोए हुए है। विद्यालय में उसने दूसरा स्थान हासिल किया है। नवल किशोर ने पिछले वर्ष अक्तूबर माह में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में चित्रकूटधाम मंडल से अकेले सफलता हासिल की थी। पिता शिवमंगल खेतिहर मजदूर हैं। दो बड़े भाई हैं। एक बीमार है और दूसरा दिल्ली में मजदूरी करता है।
मूलरूप से जनपद के मलेहरा निवादा गांव का रहने वाला है। नवल ने बताया कि छात्रवृत्ति राशि उसने खाते में जमा कर दी है। इस पैसे से वह बीए के साथ ही कोचिंग के जरिए आईएएस की तैयारी करेगा। नवल का कहना है कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति उसके कॅरियर के सफर में मील का पत्थर साबित हुई है। स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कालेज के परीक्षा नियंत्रक/वरिष्ठ प्रवक्ता जितेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय के हॉस्टल में नवल पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखता है।