{"_id":"582df4e54f1c1b61369008ed","slug":"atul-maheshwari-20-scholarship-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 को
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मेधा के बल पर पढ़ाई का सालाना खर्च हासिल करने के लिए इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 आयोजित की जा रही है। चित्रकूटधाम मंडल के परीक्षार्थी 20 नवंबर (रविवार) को बांदा शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन कई साल से यह छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कर रहा है। जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बावजूद चित्रकूटधाम मंडल के दर्जन भर से ज्यादा मेधावी पिछले सालों में अपनी योग्यता का शानदार प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति के हकदार बने हैं। उन्हें हर साल छात्रवृत्ति मिल रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन किए गए परीक्षा आवेदनों में 1054 आवेदन स्वीकार हुए हैं। इनकी परीक्षा रविवार 20 नवंबर को बांदा शहर स्थित आदर्श बजरंग इंटर कालेज (प्राइवेट बस स्टैंड के पास) में होगी। परीक्षा सुबह ठीक 10 बजे शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थी को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचा होगा।
विज्ञापन
परीक्षा 90 मिनट (डेढ़ घंटा) की होगी। इसमें 100 अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। केंद्र प्रभारी/प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने बताया कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर इत्यादि कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी सिर्फ काले या नीले रंग का बाल प्वाइंट पेन साथ लाएं। इन्हीं पेन से ओएमआर शीट के गोले भरे जाएंगे।
बांदा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में आवेदक द्वारा दिए गए ई-मेल पते पर प्रवेशपत्र भेजे जा चुके हैं। फिर भी जिन आवेदकों को प्रवेशपत्र नहीं मिले हैं, वे आवेदन पत्र की हार्डकापी और अपने स्कूल-कालेज का आईकार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले उपस्थित हों। उन्हें उसी समय प्रवेशपत्र देकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।