फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Attack on mineral officer's vehicle while checking

चेकिंग कर रहे खनिज अधिकारी के वाहन पर हमला

Mon, 23 Mar 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Attack on mineral officer's vehicle while checking
तिंदवारी (बांदा)। बालू के ट्रकों की जांच कर रहे खनिज अधिकारी शैलेंद्र कुमार के बोलेरो को पहले ट्रक ने टक्कर मारने की कोशिश की। वह बच निकले। इसी बीच वह बेंदा से तिंदवारी की तरफ आ रहे थे तभी जौहरपुर में ढाबे के पास झाड़ियों में छिपे बैठे व्यक्ति ने सामने आकर बोलेरो पर पत्थर मार दिया।
विज्ञापन

इससे बोलेरो का सामने का शीशा टूट गया। आगे की सीट पर बैठे गनर दिनेश कुमार के कान के पास चोट लगी। पत्थर मारने वाला भाग निकला। खनिज अधिकारी ने तिंदवारी थाने में दी तहरीर में यह भी बताया कि पत्थर मारने वाला व्यक्ति स्कार्पियो में बैठकर भाग गया। स्कार्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर लखनऊ का था। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 353 (सरकारी काम में बाधा) और 332, 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना सोमवार को तड़के की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed