फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atal wish Umradraji

अटल की उम्रदराजी की कामना

Fri, 25 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 25 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Atal wish Umradraji

बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के

विज्ञापन
जन्मदिन पर भाजपाइयों ने उनकी उम्रदराजी के लिए हवन-पूजन किया। साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।

शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी का 91वां जन्मदिन मनाया गया। हवन-पूजन के बीच भाजपा नेताओं ने अपने प्रिय नेता की लंबी आयु के लिए कामना की।

भाजपा नेताओं के जत्थे ने जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला की अगुवाई में जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, विजय सिंह चौहान, संतोष गुप्ता, नगर अध्यक्ष पंकज रैकवार, लवलेश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, अजीत प्रकाश, प्रभा गुप्ता, श्याम सिंह, सुमन तिवारीभी मौजूद रहे।

उधर, बबेरू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मढ़ी दाई मंदिर में हवन-पूजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया।

मरीजों को कंबल बांटे और उनके दीर्घायु की कामना की। पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, विश्वेशर पांडेय, अजय सिंह पटेल, विजय पाल सिंह, संतोष यादव, रामनरेश मिश्रा, संतोष नंदन गौतम मौजूद रहे।

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक गेस्ट हाउस में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल सहित रामहित निषाद, पुरुषोत्तम पांडेय आदि भाजपा नेताओं की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।

नगर अध्यक्ष अनिल सैनी घोषित किए गए। संजय सिंह, द्वारिका लखेरा, राजकुमार त्रिवेदी, राधाकृष्ण द्विवेदी, राजाराम तिवारी, आत्माराम शुक्ला, शिवमोहन गुप्ता, राहुल गौतम, सुनील खरे भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed