{"_id":"65c7c81aedcb93338209f436","slug":"assets-worth-rs-72-lakh-78-banda-news-c-212-1-bnd1002-106968-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो गैंगस्टरों की 72 लाख 78 हजार की संपत्ति कुर्क, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो गैंगस्टरों की 72 लाख 78 हजार की संपत्ति कुर्क, ये रही पूरी जानकारी
Sun, 11 Feb 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा जिले में गिरोह बनाकर समाज विरोधी क्रियाकलाप कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले दो गैंगस्टरों की पुलिस ने 72 लाख 78 हजार 200 रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया। कैलाश पटेल के ऊपर गैंगस्टर, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमें और सूरज सिंह के खिलाफ गैंगस्टर, हत्या का प्रयास, डकैती तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल छह मुकदमें दर्ज हैं। दोनों पर गिरोह बनाकर समाजविरोधी क्रियाकलाप करने तथा समाज में भय व्याप्त कर अवैध रूप से संंपत्ति अर्जित करने के संबंध में अतर्रा कोतवाली गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसकी विवेचना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक बदौसा ननकु लाल सोनकर ने की थी। इसी क्रम में दोनों के आपराधिक कार्यों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति की पहचान कर कुर्की के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गई थी। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 31 जनवरी को कुर्की के संबंध में आदेश दिए थे। आदेश के अनुपालन में दोनों गैंगस्टरों की लगभग 72 लाख 78 हजार 200 रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। इस दौरान एसडीएम बबेरु नमन मेहता, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष फतेहगंज ननकू लाल सोनकर, थानाध्यक्ष कमासिन जयचंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।