{"_id":"56eee5394f1c1b8646f14d42","slug":"assembly-elections-will-answer-to-opponents","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव में देंगे विरोधियों को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव में देंगे विरोधियों को जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
संस्थापक और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को माला पहनाकर स्वागत करते समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एनआरएचएम घोटाले में जेल से जमानत पर छूटने के बाद पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने पहली रैली गृह जनपद बांदा में की। इस मौके पर जन अधिकार मंच संस्थापक और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधियों को करारा जवाब देंगे। जंजीरों में जकड़े अति पिछड़ों को आजादी सिर्फ वोट की ताकत से मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 54 फीसदी पिछड़ी जातियां हैं। इसमें मात्र 27 फीसदी पिछड़ों को ही आरक्षण का लाभ मिल रहा है। यह राजनीतिक भागीदारी कम होने का खामियाजा है। श्री कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनके जेल जाने के बाद उनकी बिरादरी के लोगों का सत्ता के इशारे पर उत्पीड़न हुआ लेकिन अब समय आ गया है जब 2017 के विधानसभा चुनाव में विरोधियों को इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में 400 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आप बीती भी सुनाई। रैली के भाषण में किसी भी राजनैतिक दल को खुलकर निशाने पर नहीं लिया।
विज्ञापन
मंच के जिलाध्यक्ष चुन्ना प्रसाद प्रजापति, महासचिव रामभवन कुशवाहा, कोषाध्यक्ष गया प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा, पूर्व डीडीसी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, मंच की महिला अध्यक्ष उमा कुशवाहा, महासचिव उमा चतुर्वेदी, जिला प्रभारी और पूर्व पीआरओ शंकरलाल वर्मा, सलाहकार दादूराम कुशवाहा सहित राष्ट्रीय महासचिव रामसनेही, दिल्ली प्रभारी संतोष कुमार, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अजय मौर्या, शिवशरण कुशवाहा, अब्दुल रईस, राष्ट्रीय सदस्य रामजीत मौर्या, बुंदेलखंड प्रभारी कालीचरण कुशवाहा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व महिला अध्यक्ष मंजू मौर्य आदि उपस्थित रहे। रैली मंच पर श्री कुशवाहा को गदा, तलवार, ढाल, मुकुट आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। कई समर्थकों ने पगड़ी भी पहनाई। सभा का संचालन धनीराम बलदानी और अतुल शाक्य ने किया।
विज्ञापन