फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Army protested against the country

सेना को संवारा तो बौखला गए देश विरोधी

Sun, 10 Feb 2019 11:42 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 10 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Army protested against the country
संबोधित करते लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सुनील ओझा। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी (काशी क्षेत्र) सुनील ओझा ने कहा कि भारतीय सेना को आधुनिक सुविधाओं से संवारने से देश के विरोधी बौखला गए हैं। विपक्षी पार्टियों से सांठगांठ कर मोदी हटाओ अभियान में जुटे हुए हैं।  

विज्ञापन


रविवार को मेडिकल कालेज सभागार में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में सह संयोजक अनिल मिश्रा ने कहा कि पूरे देश का प्रबुद्धजन यह जान चुका है कि अब देश में आरपार की लड़ाई है। एक तरफ राष्ट्रवादी हैं तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार में डूबे जातिवादी और परिवारवादी तथा देश विरोधी शक्तियां हैं। सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कहा कि समाज और देश को प्रबुद्ध वर्ग से बहुत उम्मीदें हैं। उनकी भूमिका अहम है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताईं। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने की। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक प्रकाश द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री अविनाश सिंह, क्लस्टर इंचार्ज अयोध्या सिंह, लोकसभा क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, सम्मेलन संयोजक राममिलन तिवारी, अशोक त्रिपाठी जीतू, विवेकानंद गुप्त, डा.रागिनी शिवहरे, अखिलेश दीक्षित, धर्मेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, रमेश अवस्थी, स्वदेश गौरव, अरुण पटेल, संजीव निगम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, महानारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रेमनारायण द्विवेदी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रबुद्धजनों से डीएम ने मांगा सहयोग 
बांदा। भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में डीएम हीरालाल ने निर्वाचन आयोग और सरकार के संदेश बताए। उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। डीएम ने कहा कि प्रबुद्धजन सक्रियता से आगे आ जाएं तो जिले की प्रमुख समस्याओं अन्ना प्रथा, पेयजल संकट, कुपोषण, स्वच्छता आदि से जिले को निजात दिलाने में प्रशासन को बड़ा बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज की रीढ़ है। सरकारी योजनाओं की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed