फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Apoorva Singh became the college topper of B.Com II

अपूर्व सिंह बीकॉम द्वितीय के बने महाविद्यालय टॉपर

Sat, 25 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Apoorva Singh became the college topper of B.Com II
Apoorva Singh became the college topper of B.Com II - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की परीक्षाओं में कई महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सनराइज महाविद्यालय बबेरू की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपा साहू ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया है। बीकॉम द्वितीय वर्ष में अपूर्व सिंह ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ 10वां और आकांक्षा निगम ने 81.67 प्रतिशत अंकों के साथ 11वां स्थान पाया है।
विज्ञापन

शहर के राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष का परिणाम 97.5 प्रतिशत और तृतीय वर्ष का 95.65 प्रतिशत रहा। बीकॉम द्वितीय वर्ष में अपूर्व सिंह ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर विश्वविद्यालय की मेरिट में 10वां और महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहित जैन ने 83.67 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 11वां और महाविद्यालय में द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

छात्रा आकांक्षा निगम ने 81.67 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 16वां और महाविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। माही तिवारी ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा व दिव्यांशी निगम ने 78 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान पाया है। बीकॉम तृतीय वर्ष में प्रतीक द्विवेदी ने 77.44 प्रतिशत अंक के साथ महाविद्यालय टॉपर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ कुकरेजा (77.11) को दूसरा, शुभ्रत कंचन (76.88) ने तीसरा, राहुल रैकवार (74.77) ने चौथा और सलोनी (70.55) ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, छोटेलाल भी मौजूद रहे।

सनराइज महाविद्यालय, बबेरू की शुभी गुप्ता ने 77.63 प्रतिशत अंक के साथ महाविद्यालय में दूसरा और अभिनव सिंह ने 71.25 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र सुशांत अग्निहोत्री ने 67.35 प्रतिशत अंकों के साथ महाविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य अशोक कुमार ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed