Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anupama and Arkaja will clash in Badminton final

Banda News: बैडमिंटन फाइनल में भिड़ेंगी अनुपमा व अर्कजा

Thu, 26 Jan 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Anupama and Arkaja will clash in Badminton final
बांदा। बैडमिंटन सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर अनुपमा गुप्ता और अर्कजा पटेल ने फाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को स्पोर्टस स्टेडियम में फाइनल मैच होगा। सेमीफाइनल जीतने वाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को स्पोर्टस स्टेडियम में बैडमिंटन सेमीफाइनल बालिका वर्ग के मैच खेले गए। पहला मुकाबला अनुपमा गुप्ता और श्रेया गुप्ता के बीच हुआ। अनुपमा गुप्ता ने 30-9 अंकों से श्रेया गुप्ता को पराजित कर दिया। दूसरा सेमीफाइनल अर्कजा पटेल व अनामिका सिंह के बीच हुआ। देर तक चले कड़े मुकाबले में अर्कजा पटेल ने अनामिका को 30-20 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब गुरुवार को फाइनल में अनुपमा गुप्ता व अर्कजा पटेल आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी क्रीड़ाधिकारी नमन मेहता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। फाइनल मैच जीतने वाले को आकर्षक इनाम से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव व नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और एसडीएम सदर सुरभि शर्मा ने की। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव काजी जमीर, उप सचिव अनवर अली, नरेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा, जूनियर वर्ग के अंारराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श, मोहनलाल, वैभव राज सिंह, पवन कुमार, मुलायम सिंह यादव आदि ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। संचालन उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed