फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Another son of businessman killed

बांदा : व्यापारी के एक और बेटे ने जान दी

Sun, 11 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Another son of businessman killed
बांदा/बबेरू। गल्ला व्यापारी के एक और बेटे ने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसके दो पुत्र फांसी लगाकर जान दे चुके हैं। बड़े बेटे ने चार साल पहले और दूसरे ने छह माह पूर्व अप्रैल में फांसी लगाई थी। परिजन घटना की वजह अंधविश्वास बता रहे हैं।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के औगासी रोड निवासी गल्ला व्यापारी छंगू प्रसाद के 17 वर्षीय बेटे अंकित कुमार ने शनिवार की रात अपने तिमंजिला घर की दूसरी मंजिल पर दीवार की सरिया में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

तड़के लगभग ढाई बजे पिता ने शव लटकता देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि उसके छह पुत्र थे। चार साल पहले तीसरे नंबर के पुत्र धनराज ने 19 वर्ष की आयु में नागपुर (महाराष्ट्र) में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व अप्रैल में दूसरे नंबर के बेटे पुत्र इंद्रराज (21) घर में फांसी के फंदे पर झूल गया। दो मौतों का दुख भूले भी नहीं थे कि शनिवार की रात अंकित ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। अंकित भी उसी स्थान पर फांसी लगाई जहां इंद्रराज ने आत्महत्या की थी।

चाचा गणेश प्रसाद ने बताया कि अंकित जेपी शर्मा इंटर कालेज में 10वीं का छात्र था। बताया कि अप्रैल में भाई इंद्रराज की मौत के बाद से वह परेशान था। अक्सर बेहोश हो जाता था। उन्होंने आत्महत्या की वजह अंधविश्वास का खौफ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed