{"_id":"68ee879ed4f6825b8b07966d","slug":"another-dengue-patient-found-in-khutla-locality-number-reaches-35-banda-news-c-212-1-sknp1006-134719-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खुटला मोहल्ले में एक और मिला डेंगू का मरीज, 35 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खुटला मोहल्ले में एक और मिला डेंगू का मरीज, 35 हुई संख्या
Tue, 14 Oct 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 11 मुरवल गांव में घर-घर संचारी रोग के प्रति जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
बांदा। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को पैथोलॉजी जांच में एक और महिला को डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। यह महिला हाई रिस्क श्रेणी में शामिल खुटला मोहल्ला की रहने वाली हैं। उधर, जिला मलेरिया विभाग ने अब तक घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने वाले 167 घरों को नाेटिस दी है। इन घरों में डेंगू मच्छर के लार्वा वाले 15069 पात्रों को नष्ट कराया है। जिले में अब तक डेंगू के 35 मरीज मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में आईं शहर के खुटला मोहल्ला निवासी मंजू (37) की जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। पैथोलॉजी में आठ संभावित सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे। इनमें से एक में डेंगू बुखार की पुष्टि की गई है। उधर, जनपद में शहरी क्षेत्र में छह और ग्रामीण क्षेत्र में 1691 मलेरिया विभाग की टीमें रोधी अभियान में लगी हैं। इनमें छह टीम शहर में भ्रमणशील हैं।
मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार स्वयं बबेरू ब्लॉक के अलिहा व मुरवल गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत किए जा रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया। यहां आशा कार्यकर्ता केतकी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा घर-घर निरीक्षण करतीं मिलीं। डेंगू प्रभावित मोहल्लों में टीम ने घर-घर जाकर जांच की।
विज्ञापन
यहां कूलर, पानी से भरे ड्रम, घर के आसपास जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा टेलीफॉम, बीटीआई का छिड़काव किया गया है। हाईरिस्क वाले मोहल्लों में फागिंग कराई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जलभराव वाले स्थलों, घरों में रखे अनुपयोगी पात्रों, पशुओं व पक्षियों रखे पीने के पानी के पात्रों व गंदगी में मच्छर पैदा होते हैं। जलभराव न होने दें। घरों में जांच के दौरान बहुत से मकान मालिक जांच में सहयोग नहीं करते हैं। यह जांच उनके जीवन को बचाने के लिए है।
पूजा अहिरवार, जिला मलेरिया अधिकारी, बांदा।
-- -- -- -- -- -- -- --