फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Anna cows will be protected in temples under the government: Raja Bundela

सरकार के अधीन मंदिरों में संरक्षित होंगी अन्ना गायें : राजा बुंदेला

Sat, 05 Mar 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Anna cows will be protected in temples under the government: Raja Bundela
कृषि विश्व विद्यालय, बांदा में डॉ. वीके गुप्ता को सम्मानित करते राजा बुंदेला। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनेगी। उन्होंने अन्ना मवेशियों पर मुख्यमंत्री से हुई वार्ता का हवाला देकर कहा कि गाय को मंदिर से जोड़ा जाएगा। जो मंदिर सरकार के अधीन हैं वहां 5 या 10 गायें रहेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि गाय को जब माता कहते हैं तो उन्हें बांधे भी। अन्ना मवेशियों को सुपुर्दगी में दिए जाने वाली धनराशि 30 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति गाय की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को यहां आए बुंदेला ने एक होटल में मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने तो गोशालाएं बना दीं। लेकिन किसानों की नीयत ठीक नहीं है। अपने ही घरों की गायों को चिह्नित कर सुपुर्दगी वाला पैसा ले लिया। उन्होंने कहा कि बैल का कोई उपयोग नहीं है। सांड़ बनकर घूम रहे हैं। अगर हम कहें कि ट्रैक्टर नहीं देंगे, बैलों से खेती करें तो लोग कहेंगे कि विकास रोक रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि गायों को जंगल में छोड़कर वहां केयर टेकर रख दिया जाए। उपाध्यक्ष ने कहा कि जब लोग मंदिर में भगवान की मूर्ति से दुआएं ले रहे हैं तो मंदिर में 5-10 गाय रखकर उन्हें हरा-हरा चारा खिलाकर गायों की भी दुआएं लें। वार्ता के दौरान क्षत्रिय महासभा संरक्षक रमजोर सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष राम सिंह कछवाह, लोकेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास में नीतिकारों की भूमिका महत्वपूर्ण
बांदा। बुंदेलखंड के विकास में नीतिकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह बात बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने शनिवार को यहां कृषि विश्व विद्यालय स्थापना दिवस समारोह के समापन अवसर पर कही। उन्होंने विश्व विद्यालय में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। कुलपति डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड विकास के लिए कृषि और पशुधन का विकास जरूरी है।

विश्व विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण के लिए उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार दिए गए। सहायक अध्यापक डॉ. वीके गुप्ता को उत्कृष्ट शिक्षक (युवा), प्राध्यापक डॉ. मुकुल कुमार को उत्कृष्ट शिक्षक (वरिष्ठ) और सह प्राध्यापक अखिलेश कुमार सिंह को उत्कृष्ट वैज्ञानिक (वरिष्ठ) सम्मान दिया गया। राजकीय सेवा योजना के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। कुलसचिव डॉ. एसके सिंह ने सभी का आभार जताया। डॉ. वीके सिंह ने धन्यवाद दिया। डॉ. सौरभ ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed