{"_id":"5daa03748ebc3e0167562b07","slug":"angry-young-man-hangs-on-trap-due-to-lack-of-treatment-banda-news-knp520427211","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज न हो पाने से क्षुब्ध युवक फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज न हो पाने से क्षुब्ध युवक फंदे पर झूला
विज्ञापन
बांदा। ब्रेन टीबी रोगी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि बेहतर इलाज न हो पाने से वह परेशान था। दूसरी घटना में लकड़ी का कारोबार करने वाले युवक ने ननिहाल में फांसी लगाकर जान दे दी।
शहर के सिद्धा बाबा (क्योटरा) में शिवकुमार उर्फ मुगरी केवट (32) पुत्र शिवबदन ने गुरुवार की शाम घर में साड़ी से गले में फंदा कस लिया। मजदूरी से वापस आई पत्नी गुड़िया ने शव लटका देखा। पिता ने बताया कि शिवकुमार की दो साल पूर्व शादी हुई थी। सालभर से ब्रेन टीबी से ग्रसित था। कानपुर में इलाज चल रहा था। पिता के मुताबिक आर्थिक तंगहाली से अच्छा इलाज नहीं हो पा रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। मृतक के कोई संतान नहीं है।
दूसरी घटना में शहर के सेढ़ू तलैया (अलीगंज) निवासी रवि सिंह (20) पुत्र गुड्डू सिंह ने गुरुवार की रात घर से कुछ दूर स्थित नानी मीना के घर जाकर कमरे की छत पर अंगौछा बांधा और दूसरे छोर से गले में फंदा कसकर झूल गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वह अविवाहित था। पिता के साथ लकड़ी का कारोबार करता था। वह स्नातक और दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में ले लिया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में पूर्व कोटेदार की मौत
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय पूर्व कोटेदार की मौत हो गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामशरण पुत्र श्याम वर्मा की शुक्रवार को सुबह घर में हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुत्र राजेश वर्मा ने कुछ खिला देने की शंका जाहिर की। ग्रामीणों की शिकायत पर तीन माह पूर्व कोटा निरस्त हो गया था। ब्यूरो